ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

RCB ने नए कप्तान का किया ऐलान, जानिए किसे मिली अहम जिम्मेदारी 

स्पोर्ट्स । आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है, RCB ने रजत पाटीदार को अपना कप्तान नियुक्ति किया है। रजत पाटीदार को घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव है। अब RCB के कप्तान में रूप में वो नजर आएंगे। आईपीएल की अधिकांश टीमों ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया था लेकिन सभी की निगाहें RCB पर टिकी हुई थी, चर्चा थी कि विराट कोहली को फिर से कप्तानी सौंपी जा सकती है लेकिन RCB ने मध्य प्रदेश के रणजी कप्तान रजत पाटीदार को मौका दिया है , बता दे कि विराट कोहली ने 2013 से 2021 तक आरसीबी की कप्तानी संभाली थी जिसके बाद फाफ ड्यूफलेसी को कप्तान बनाया गया था लेकिन इस बार आरसीबी ने फाफ को रिटेन नहीं किया था, अब RCB को नए सीजन में नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *