रायपुर। अर्नब तूफ़ान का प्रदेश के कई हिस्सों में असर देखने को मिल रहा है, बस्तर संभाग समेत कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश जारी है, जिसको देखते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा ऐलान किया है, शिक्षा मंत्री ने स्कूल जाने बच्चों को होने वाली तकलीफ और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कल 29 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई जिले जो तूफान से प्रभावित है वहां छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
विदित हो कि आज 28 अक्टूबर को भी स्कूल में छुट्टी के आदेश जारी किए गए थे, दुर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने 29 अक्टूबर की छुट्टी का ऐलान किया है। बता दे कि तूफान का असर दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया था और 28 अक्टूबर को इसका असर देखने को भी मिला है।





Leave a Reply