ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , , , ,

नक्सल डंप से मिले 20 लाख का गबन, दो डीएसपी पर लगे गंभीर आरोप,एसपी बोले जांच जारी

Authored by: Gaurav Shrivastava | Published: 29 September 2026

कांकेर। नक्सलियों के डंप बरामदगी के दौरान डंप से बरामद 20 लाख रुपये की रकम पंचनामा से गायब कर गबन करने का गंभीर आरोप जिले में दो डीएसपी पर लगा है, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा खुद मामले की जांच कर रहे है, नक्सलवाद के दौरान कांकेर में पदस्थ रहे इन दोनों डीएसपी पर यह आरोप कई सवालों को जन्म दे रहे है कि आखिर इतनी बड़ी रकम दोनों डीएसपी मिलकर डकार गए और इसकी भनक तक कैसे वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं लगी, फिलहाल मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही जा रही है। 

नक्सलवाद के बैकफुट में जाने और कई नक्सलियों के आत्म समर्पण करने के बाद पुलिस आत्म समर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर नक्सलियों के डंप हथियार, बारूद और नगदी रकम के बरामदगी को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था, आरोप है कि इस दौरान टोंडामरका और मरकाकोनारी के जंगलों से डंप के साथ क्रमशः 15 और 5 लाख रुपए बरामद हुए थे, रकम मिलने की बात सर्चिंग अभियान को लीड कर रहे दोनों डीएसपी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नहीं बताई और रकम गबन कर लिया और शेष डंप को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दिया, लेकिन कुछ माह पहले रकम हड़पने की सुगबुगाहट पुलिस महकमे में शुरू हुई और सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों से मामले की शिकायत भी हुई, लेकिन शिकायत किसने की यह अब तक साफ नहीं है, मामला जब तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है पुलिस सर्चिंग अभियान का हिस्सा रहे जवानों एवं आत्म समर्पित नक्सलियों से भी पूछताछ कर रही है ,फिलहाल सूत्रों की माने तो दोनों डीएसपी इस गंभीर आरोप में बुरे फंस सकते है और पुलिस की जांच अपने आख़िरी पड़ाव में है। 

एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि मामले की शिकायत आने के बाद जांच जारी है,जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी जिसके बाद आगे की कार्यवाही उच्च स्तर पर होगी। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *