ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

हार की बौखलाहट, सरपंच के पति से मारपीट, पुलिस से भी झुमाझटकी, गांव में तनाव

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। दूसरे चरण के मतदान में दौरान हार से नाराज सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों ने नवनिर्वाचित सरपंच के पति से मारपीट कर दी,घायल सरपंच पति को भानुप्रतापपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है, घटना भानुप्रतापपुर ब्लॉक में चौगेला गांव की है। 

दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को सम्पन्न हुआ जिसके तुरंत बाद मतगणना की गई,जिसमें चौगेला गांव से विमला संजू नेताम ने जीत दर्ज की थी, जिसके बाद चुनाव हारने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने संजू नेताम से बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते उन पर हमला कर दिया, हमले में संजू को चोट आई है जिसे तत्काल भानुप्रतापपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, वही मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी से भी धक्कामुक्की की घटना हुई है ,फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद दोषियों पर कार्यवाही की बात कही जा रही है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *