ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने ली शपथ, नगर पालिका के भाजपा से पहले अध्यक्ष 

कांकेर। नगर पालिका के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने सभी 21 वार्ड पार्षदों के साथ नए बस स्टैंड के सभा स्थल पर विशाल समारोह मे शपथ ग्रहण किया। इस दौरान कांकेर लोकसभा के सासंद भोजराज नाग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को भी शामिल होना था लेकिन विधानसभा की कार्यवाही के कारण वे शामिल नहीं हो सके।

शपथ ग्रहण करते पार्षद

एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने पहले अध्यक्ष अरुण कौशिक को शपथ दिलवाई, जिसके बाद शहर के 21 वार्ड से जीतकर आए सभी पार्षदों ने शपथ ली। इस दौरान अरुण कौशिक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की जनता ने आशीर्वाद देकर उन्हें शहर की सेवा का मौका दिया है, जिसके लिए वे शहर की जनता के आभारी है और शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, शहर में साफ सफाई अभियान शपथ ग्रहण के पहले ही शुरू हो चुके है और लगातार ये अभियान जारी रहने की बात भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कही है। कार्यक्रम में विशेष तौर पर जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण नरेटी, उपाध्यक्ष तारा ठाकुर , भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश जैन,महामंत्री दिलीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजा देवलानी,वरिष्ठ भाजपा नेता भरत मटियारा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *