Authored by: Gaurav Shrivastava | Published: 24 September 2026
कांकेर। शहर के टिकरापारा में शाम ढलते ही तेंदुए की आमद से वार्डवासियों में दहशत का माहौल है, तेंदुए के पालतू कुत्ते पर हमला करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, बताया जा रहा है कि तेंदुआ गढ़िया पहाड़ से उतरकर पहाड़ के नीचे बसी बस्ती के घरों तक पहुंच गया था।
कुछ दिन पहले भी गढ़िया पहाड़ में घूमते तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन अब तेंदुआ नीचे बस्ती तक उतरने लगा है जिससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है,तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की टीम भी एलर्ट हो गई है , गढ़िया पहाड़ में तेंदुए की मौजूदगी काफी समय से देखी जा रही है,विदित हो कि कुछ दिनों बाद नवरात्र का पर्व शुरू होना है और गढ़िया पहाड़ स्थित देवी मंदिर में लोगो की भारी भीड़ का आना जाना होगा ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है जो कि बेहद चिंता का विषय है।






Leave a Reply