ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED की रेड, बेटे के ठिकानों पर भी कार्यवाही जारी,

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के  राष्ट्रीय महासचिव  भूपेश बघेल के भिलाई 3  स्थित आवास में ED की रेड पड़ी है, सुबह 7 बजे के करीब 4 वाहनों में ED की टीम भूपेश बघेल के घर पहुंचीं है, इसके अलावा उनके बेटे चैतन्य के कई ठिकानों पर भी ED ने दबिश दी है। छापे की कार्यवाही, शराब घोटाले , महादेव सट्टा ऐप, कोल लेवी से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। 14 अलग अलग जगहों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है, और कागजात खंगाल रही है। 

ED की कार्यवाही पर भूपेश बघेल के कार्यालय से भी बयान जारी हुआ है, जिसमें 7 साल पुराने मामले में भूपेश बघेल के बरी होने के बाद ED के मेहमानों के भूपेश बघेल के घर दबिश देने की बात कही कही गई है, साथ ही इस छापे को  पंजाब में कांग्रेस को रोकने की कोशिश करार दिया गया है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *