ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

बिना हेलमेट  बाइक में फ्लैग मार्च में निकले  पुलिस के अधिकारी, जनता ने पूछा ,तुम्हारा चालान कटा क्या 

कांकेर। होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखनें शहर में बाइक से फ्लैग मार्च किया, लेकिन पुलिस का ये फ्लैग मार्च उनके ही गले की हड्डी बन गया है।

दरअसल पुलिस के फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस के कई अधिकारी बाइक में मौजूद थे, जिसमें एएसपी, डीएसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल थे, लेकिन नियमों का बखान करने वाले पुलिस के अधिकारियों ने खुद बाइक में सवार होने के बाद भी हेलमेट का उपयोग नहीं किया। पुलिस विभाग के द्वारा जब खुद फ्लैग मार्च की फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट की गई तब लोगों ने पुलिस अधिकारियों की क्लास लगा दी है, लोग कांकेर पुलिस के सोशल मीडिया साइट में लगातार कमेंट कर एक ही सवाल पूछ रहे है कि आपका चालान कटा क्या? 

नियमों का हवाला देने वाली पुलिस  के अधिकारी जब खुद इस तरह की लापरवाही करे तो सवाल उठना लाजमी है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *