ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

एक्शन मोड में कांग्रेस, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी और पार्षद को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला , अनुशासनहीनता पर कार्यवाही 

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है,कांग्रेस से  नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही भगवती गजेन्द्र को ही कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वही वार्ड पार्षद का चुनाव जीतकर आए तुषार ठाकुर को भी पार्टी से निकाल दिया गया है। 

दरअसल उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर  कांग्रेस पार्टी में भारी बवाल हुआ था, भानुप्रतापपुर में 15 में से 10 पार्षद कांग्रेस के जीतकर आए थे उसके बाद भी भितरघात के कारण कांग्रेस उपाध्यक्ष नहीं बना पाई थी। इस दौरान अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही भगवती गजेन्द्र ने जिले के कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से दुर्व्यवहार किया था ,साथ ही पार्षद तुषार ठाकुर पर पार्षदों को भड़काने के आरोप लगे थे। कांग्रेस कमेटी ने नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था लेकिन जवाब नहीं मिलने पर पार्टी ने बड़ी कार्यवाही की है। 

कांकेर में अभी भी कार्यवाही का  इंतजार

 नगर पालिका चुनाव में कांकेर में भी कांग्रेस में भितरघात की शिकायतें मिली थी, कई पार्षद प्रत्याशियों ने चुनावी नतीजे के बाद बैठक में कई कांग्रेसियों पर ही भाजपा का साथ देने का आरोप लगाया था। लेकिन इसके बाद भी अभी तक कांकेर में किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *