ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

25 लाख का ईनामी नक्सली सुधीर मुठभेड़ में मारा गया, 83 दिन में  100 नक्सली ढेर ,

Authored by: Gaurav Shrivastava

बस्तर। दंतेवाड़ा में आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है, मुठभेड़ में 25 लाख का ईनामी नक्सली DKSZCM ( दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) सुधीर उर्फ सुधाकर मारा गया है, इसके साथ ही दो अन्य नक्सली भी इस मुठभेड़ में ढेर हुए है, जिनकी शिनाख्त की कोशिश जारी है। जवानों ने मौके से इंसास रायफल समेत अन्य हथियार भी बरामद किए है। 

दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि भैरमगढ़ एरिया कमेटी के बड़े लीडर गीदम थानाक्षेत्र के गिरसापारा, नेलगोड़ा,   बोड़गा   तथा इकेली के इलाके में मौजूद है, जिसके बाद 500 से अधिक जवानों के साथ एक बड़ा ऑपरेशन लांच किया गया था, नक्सलियों के कोर जोन में जैसे ही जवान पहुंचे नक्सलियों ने फायरिंग खोल दी, जिसके बाद जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, लगातार कई घंटे तक चली फायरिंग के बाद नक्सली मैदान छोड़कर भाग निकलने में कामयाब रहे है, मौके का मुआयना करने पर 3 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए है, जिसमें 25 लाख का ईनामी सुधीर उर्फ सुधाकर भी शामिल है। घटनास्थल से इंसास रायफल समेत दो अन्य हथियार और कई नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है, सुधीर के मारे जाने से नक्सल  संगठन को तगड़ा झटका लगा है। बता दे कि 2025 में 83 दिन में 100 नक्सली ढेर किए जा चुके है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *