Authored by: Gaurav Shrivastava
दंतेवाड़ा। नक्सलियों के खिलाफ बस्तर में ऑपरेशन लगातार जारी है, आज सुबह से ही दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी इलाके में मुठभेड़ चल रही है, सुबह 9 बजे के करीब यह मुठभेड़ शुरू हुई है जो अब तक जारी है, मौके से एक महिला नक्सली का शव और इंसास रायफल बरामद किया गया है, पुलिस के मुताबिक फायरिंग अभी भी जारी है।
सुकमा में दो दिन पहले जवानों ने 17 नक्सली मार गिराए थे, जिसमें 25 लाख का ईनामी नक्सली जगदीश भी शामिल था। मार्च का महीना नक्सलियों के काल साबित हो रहा है, इसके पहले बीजापुर, कांकेर में भी इसी महीने नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली है।






Leave a Reply