ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

बिजली विभाग के दफ्तर में शहरवासियों का हंगामा, लचर व्यवस्था से परेशान लोगो का टूटा सब्र 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। शहर और आस पास के ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है, बार बार बिजली गुल होने से परेशान शहर के लोगों ने देर रात बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचकर जमकर हंगामा किया, शहरवासी बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल किए तो मौक पर मौजूद अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था। 

दरअसल गर्मी का मौसम शुरू होते ही बार बार बिजली गुल से लोग खासे परेशान है, दिन भर में 4 से 5 बार बिजली बंद हो रही है, लेकिन बीते दो दिनों से रात में भी 3 से 4 बार बिजली बंद होने  पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग सीधे बिजली विभाग के दफ्तर आ पहुंचें। देर रात तक चले हंगामे के बाद बिजली बहाल हुई तब लोगों का गुस्सा शान्त हुआ, लेकिन अब तक बिजली विभाग इस समस्या का हल नहीं ढूंढ सका है। 

पूरे मामले को समझा जाए तो कांकेर में बिजली के लोड की वजह से सब स्टेशन की मांग की गई थी, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अब तक सब स्टेशन के लिए जमीन नहीं मिली है, जिसके कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, गर्मी का मौसम अभी सिर्फ शुरू हुआ है, अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो  गहरे बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *