ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

हाईटेक नक्सलियों तक पहुंच गई थी फोर्स, मुठभेड़ के बाद भाग निकले लेकिन छोड़ गए अहम सुराग, 11 लैपटॉप बरामद, खुलेंगे कई राज 

Authored by: Gaurav Shrivastava

नारायणपुर। नक्सलियों के खिलाफ जारी जंग निर्णायक मोड पर पहुंचती नजर आने लगी है, नक्सलियों ने जिन ठिकानों तक पहुंचना कभी असंभव कहा जाता था वहां तक अब फोर्स का कब्जा हो चला है, जंगलों में बैठे हाईटेक नक्सलियों तक जवानों की टीम पहुंच गई थी जहां जबरदस्त मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए है, इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है। इस मुठभेड़ के बाद जवानों ने जो सामग्री बरामद की उससे साफ है कि यहां बड़े कैडर के हाईटेक नक्सली मौजूद थे, मौके से जवानों ने 11 लैपटॉप समेत 6 लाख रुपए नगद और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। नक्सलियों की मांद में घुसकर जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया है, पहली बार जंगल से इतनी बड़ी संख्या में लैपटॉप बरामद हुए है, जिसमें नक्सलियों के कई राज छुपे हो सकते है , इन लैपटॉप से नक्सलियों की रणनीति, मददगार ,हिसाब किताब समेत कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगने की संभावना है जिससे नक्सल विरोध अभियान में और मदद मिल सकती है।

नारायणपुर के माड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमावड़े की खबर मिलने के बाद नारायणपुर पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन लांच किया था , कसोड़-कुमुरादी के जंगल में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई ,2 से 3 घंटे तक चली भीषण मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भागने को मजबूर हो गए, इस दौरान मौके से अपने 6 लाख नगद और 11 लैपटॉप भी नक्सली मौके पर ही छोड़ गए, इसके अलावा भी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। माड़ में लगातार जारी ऑपरेशन से नक्सलियों की कमर टूट चुकी है, अब नक्सलियों के पास छुपने की भी जगह नहीं बची है, यही कारण है कि नक्सली शांति वार्ता का राग भी अलाप रहे है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *