ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

एक महीने में तीसरी बार नक्सली बोले, युद्ध रोको, फोर्स ने निकाल दी नक्सलियों की सारी हेकड़ी,

Authored by: Gaurav Shrivastava

बस्तर। नक्सलियों की तरफ से फिर एक बार शांति वार्ता को लेकर पत्र सामने आया है, जिसमें नक्सलियों ने एक माह किए युद्ध विराम की मांग की है, नक्सलियों ने शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने युद्ध रोकने की मांग की है। इस महीने में यह तीसरा पत्र है जो नक्सलियों की तरफ से सामने आया है जिसमें युद्ध विराम और शांति वार्ता की बात कही गई है,  बीते 15 माह में जवानों ने नक्सलियों की सारी हेकड़ी निकाल दी है। जिस तरह से लगातार बड़े ऑपरेशन चलाए गए और नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया उससे शेष बचे नक्सली लीडरों में दहशत बनी हुई है यही कारण है कि बार बार नक्सली अब शांति वार्ता का राग अलाप रहे है।

नक्सलियों के उत्तर पश्चिम सब ज़ोनल ब्यूरो के प्रभारी रूपेश ने प्रेस नोट जारी कर गृहमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद करते हुए लिखा है कि वार्ता के लिए हमारे तरफ़ से प्रतिनिधित्व के लिए नेतृत्वकारी कामरेडों से मिलना ज़रूरी है ,इसलिए सरकार से मेरी अपील है एक महीने तक सशस्त्र बलों के ऑपरेशन पर रोक दिया जाए, लेकिन सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था  कि नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेंगे। नक्सलियों को दो टूक जवाब दिया जा चुका है कि हथियार छोड़े बिना कोई चर्चा नहीं होगी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी स्पष्ट किया था कि नक्सली सरेंडर कर दे उसके बाद उनसे बात होगी। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *