ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

, ,

झारखंड में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन, 1 करोड़ के ईनामी समेत 8 नक्सली ढेर

रांची। नक्सलियों के खात्मे को लेकर ऑपरेशन छत्तीसगढ़ के बाद अन्य राज्यों में भी जोर पकड़ रहा है, झारखंड में जवानों ने बड़े एंटी नक्सली ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिसमें एक करोड़ के इनामी नक्सली सेंट्रल कमेटी मेंबर समेत 8 नक्सली ढेर कर दिए गए है। 

झारखंड पुलिस को खुफिया विभाग से पक्की खबर मिली थी कि एक करोड़ का ईनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ चन्द्री यादव अपनी टीम के साथ बोकारो जिला के लूगु पहाड़ी में डेरा डाले हुए है, जिसके बाद पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बड़ा ऑपरेशन लांच किया गया था, जंगलों में जवानों की टीम के पहुंचते ही नक्सलियों ने फायर खोल दिया, जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए है, मौके पर सर्चिंग के दौरान एक करोड़ के ईनामी नक्सली 

प्रयाग मांझी के अलावा 7 अन्य नक्सलियों के शव बरामद किए गए है, वही मौके से AK 47 समेत कई ऑटोमेटिक हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। नक्सल मोर्चे पर झारखंड पुलिस के लिए यही बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, विदित हो कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में भी एक करोड़ का ईनामी नक्सली मारा जा चुका है, नक्सलियों के टॉप लीडर्स के मारे जाने से नक्सलियों की कमर अब देश भर में टूट रही है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *