Authored by: Gaurav Shrivastava
बीजापुर। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा क्षेत्र की पहाड़ी पर जारी देश के अब तक के सबसे बड़े एनकाउंटर में अब तक 5 नक्सली ढेर कर दिए गए है,हालांकि अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है, सूत्रों के हवाले से यह बड़ी खबर सामने आई है।
बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टा नड़पल्ली पहाड़ी को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलगाना की फोर्स ने घेर रखा है, जवानों का यह ऑपरेशन तीन दिन से जारी है, बताया जा रहा है कि ये देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है जिसमें 5 हजार से अधिक जवान शामिल है, इस पहाड़ी पर हिड़मा, देवा, दामोदर जैसे बड़े नक्सलियों के साथ करीब 1 हजार नक्सलियों के मौजूद होने की खबर है, पहली बार नक्सल अभियान में सेना के हेलिकॉप्टर भी शामिल किए गए है, जो कि जवानों के लिए समय पर खाना पहुंचाने समेत, इस बड़े ऑपरेशन में हर संभव मदद के लिए तीन राज्यों के अलग अलग लोकेशन पर तैनात किए गए है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि बस्तर नक्सलवाद से बहुत जल्द मुक्त होगा, नक्सली सरेंडर कर दे नहीं तो उन्हें पाताल से भी ढूंढ कर मारा जाएगा और नक्सलवाद को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्तर की जनता भी नक्सलवाद से मुक्ति चाहती है , जवानों के द्वारा शासन के मंशा के अनुरूप नक्सलवाद खत्म करने जीतोड़ मेहनत की जा रही है।






Leave a Reply