ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

, , , , ,

भीषण गर्मी में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, 30 से ज्यादा जवान बीमार,44 डिग्री में नक्सलवाद के सफाए में जुटे है जवान 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर 4 दिन से जारी नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन में भीषण गर्मी बाधा बन रही है। 4 दिन से 44 डिग्री तापमान में ऊंची पहाड़ी की चढ़ाई कर नक्सलियों का सामना कर रहे जवानों में 30 से अधिक जवानों की तबियत बिगड़ गई है, जवानों को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

नक्सलियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन को 4 दिन हो चुके है ,जिसमें अब तक 6 नक्सली मार गिराए गए है लेकिन अब तक जिन नक्सलियों को घेरने फोर्स निकली है उनको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है, दूसरी तरफ भीषण गर्मी जवानों के सेहत पर बुरा असर डाल रही है, हालांकि इसके बाद भी जवान मोर्चे पर डटे हुए है उनके हौसले में कमी नहीं आई है, हिड़मा ,देवा,दामोदर जैसे नक्सलियों को घेरने यह सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन ये सबसे ऑपरेशन सबसे कठिन भी है क्योंकि खड़ी पहाड़ी पर जवानों को चढ़ाई करनी पड़ रही है और गर्मी का प्रभाव जवानों पर पड़ रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा खुद इस ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए है, जवानों तक सभी आवश्यक सामग्री हेलिकॉप्टर की मदद से पहुंचाई जा रही है, लेकिन भीषण गर्मी का कोई हल नहीं है, जिससे जवानों को काफी दिक्कते आ रही है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *