ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ जारी, 5 जवान शहीद,  सीसी मेंबर समेत 8 नक्सली ढेर, 

Authored by: Gaurav Shrivastava

बीजापुर। नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन के बीच तेलंगाना की ग्रेहाउंट फोर्स को बड़ा नुकसान हुआ है, नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ के बीच आईईडी ब्लास्ट में 5 जवान शहीद हो गए है, एक जवान की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जवानों ने भी इस मुठभेड़ में सीसी मेंबर समेत 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र के लंकापल्लो क्षेत्र में यह भीषण मुठभेड़ चल रही है। करेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों को चौतरफा घेरकर जवानों ने 16 दिन से ऑपरेशन जारी रखा है, जिसमें अब तक 26 नक्सली ढेर किए गए है, वही दूसरी तरफ तेलंगाना की ग्रेहाउंट फोर्स ने भी बड़ा ऑपरेशन लांच किया था, लेकिन घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसके बाद नक्सलियों की तरफ से हैवी फायरिंग हो रही है, जवान भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है,जिसमें अब तक 8 नक्सली ढेर किए गए है, बताया जा रहा है मारे गए नक्सलियों में सीसी मेंबर चन्द्रना भी शामिल है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *