ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

ईरान में फंसा कांकेर का मयंक, मर्चेंट कंपनी में काम करने गया, अब तक नहीं हो सकी वापसी, चिंता में कट रही परिजनों की रात

कांकेर। ईरान इजराइल युद्ध की आंच कांकेर तक आ चुकी है, कांकेर के भानुप्रतापपुर ब्लॉक के कन्हारगांव का रहने वाला युवक मयंक साहू ईरान में फंसा हुआ है, जिससे उनके परिजनों में काफी दहशत बनी हुई है, परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बेटे को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। 

आपके अपने शहर कांकेर में

मयंक साहू के परिजनों के अनुसार मयंक ने चेन्नई में मर्चेंट नेवी का कोर्स किया था ,जिसके बाद वह ईरान की एक मर्चेंट कंपनी में काम करने गया हुआ है, जिसका 9 माह का एग्रीमेंट है, मयंक पिछले 6 माह से ईरान में है, इसी बीच ईरान और इजराइल के बीच जारी भीषण युद्ध से ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों के परिजनों में दहशत है, भारत सरकार ने बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों की वतन वापसी करवाई है, लेकिन अभी भी कुछ लोग फंसे हुए है, मयंक के पिता गंधर्व साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेटे की सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *