Authored by: Gaurav Shrivastava
कांकेर। लव मैरिज के बाद अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपी पति को जिला एवं सत्र न्यायालय में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, मामला चारामा थानाक्षेत्र का है।

चिनौरी गांव के रहने वाले कृष्णा सिन्हा ने सरस्वती सिन्हा से प्रेम विवाह किया था, दोनों के दो मासूम बच्चे भी है, 25 दिसम्बर 2021 की रात करीब 8 बजे आरोपी कृष्णा ने अपनी पत्नी सरस्वती पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी थी, जिसे नाजुक हालत में रायपुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, सरस्वती ने मृत्यु के पूर्व मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करवाया था जिसमें उसने पति के द्वारा अपने पिता को टंगिया से मार कर खत्म करने की धमकी देने पर विरोध करने की बात बताई थी, पत्नी द्वारा पति की हरकतों का विरोध करना सनकी पति को रास नहीं आया और उसने अपनी पत्नी पर ही मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया था, मामले में गवाहों और सबूतों के आधार पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद ध्रुव ने आरोपी कृष्णा सिन्हा को हत्या का दोषी मानते हुए उसे आजीवन कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है।






Leave a Reply