ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

रुद्राक्ष चौबे नेशनल बॉक्सिंग में बिखरेंगे जलवा, केंद्रीय विद्यालय के बच्चों का नेशनल में चयन 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा दसवीं के छात्र रुद्राक्ष चौबे अब नेशनल लेवल बॉक्सिंग में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे, केंद्रीय विद्यालय कांकेर  के 5 बच्चों का चयन केंद्रीय विद्यालय के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है।जिसमें रुद्राक्ष चौबे बॉक्सिंग में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर अब नेशनल में चयनित हुए है, रुद्राक्ष चौबे कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार अमित चौबे के पुत्र है। 

आपके अपने शहर कांकेर में

इसके अलावा अन्य छात्रों में तवा फेंक एथलेटिक में पूर्वा साहू  ,शौर्य तिवारी शतरंज जबकि लिशा बंजारे , आरूषि सिंह और वेदिता मरापीका चयन वालीबॉल में हुआ है।  26 अप्रैल 2025 को  पूरे देश में विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों में 54वीं KVS क्षेत्रीय खेल–कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।  पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, कांकेर के छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी करते हुए न सिर्फ विद्यालय का मान बढ़ाया, बल्कि कई ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी चयन हासिल किया।

चयनित छात्र छात्राएं

कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय कांकेर के विद्यार्थियों ने इन तीन दिवसीय क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर कई खेलों में दमदार प्रदर्शन किया है।  जिसमें से चुनिंदा छात्र–छात्राओं को राष्ट्रीय खेल–कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रशिक्षण एवं  प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा। विद्यालय के प्राचार्य  राजू गोस्वामी एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें आगे की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *