ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

क्रिश्चियन समाज ने प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम,जामगांव में उत्पात मचाने वालों पर कार्यवाही और कब्रिस्तान की जमीन मांगी

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। क्रिश्चियन समाज ने जामगांव में धर्मांतरित व्यक्ति की की मौत के बाद शव को ग्रामीणों के दबाव में कब्र से बाहर निकालने और चर्च में तोड़फोड़ किए जाने के विरोध के आज शहर में विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया, इस दौरान समाज के लोगों के कलेक्ट्रेट घेराव की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने बैरिकेटिंग में ही रोक लिया और मौके पर समाज ने जिला प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है, क्रिश्चियन समाज ने जामगांव में चर्च में तोड़फोड़ और रीति रिवाजों का हवाला देकर शव को कब्र से जबरन बाहर निकलवाने दबाव बनाने वाले लोगों  पर 15 दिन के भीतर कार्यवाही  अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके अलावा क्रिश्चियन कब्रिस्तान के लिए जगह दिलाने की भी मांग प्रशासन से की है। 

26 जुलाई को जाम गांव में धर्मांतरित सोमलाल राठौर की मौत के बाद उनके परिजनों ने शव को गांव में अपनी जमीन पर दफन किया था, लेकिन उसके बाद आस पास के कई गांव के ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए रीति रिवाजों का हवाला देकर प्रशासन पर शव बाहर निकालने का दबाव बनाए था और चर्च में भी तोड़फोड़ की गई थी, जिसके बाद मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को बाहर निकालने की मांग कर दी थी और प्रशासन ने शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के बाद शव को चारामा के कब्रिस्तान में दफन किया गया था, अब क्रिश्चियन समाज ने इसे परिजनों के लिए पीड़ादायक बताते हुए न्याय की मांग की है और जामगांव में उत्पात मचाने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है, क्रिश्चियन समाज ने अपनी 5 सूत्रीय मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है मांगे नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *