ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

सक्षम की नई कार्यकारिणी घोषित – संगठन मंत्री बने शुभम, अजय को बस्तर जिला और दुर्गेश को मिली जगदलपुर नगर की कमान

Authored by: Gaurav Shrivastava

जगदलपुर। सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) ने संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवपदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।सक्षम की संगठनात्मक दृष्टि से शुभम गुप्ता को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

वहीं अजय सेठिया को बस्तर जिलाध्यक्ष और हेमराज कश्यप को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह सुनील नत्थानी, दुर्गा प्रसाद कवि और आशीष करमचंदानी को उपाध्यक्ष तथा ओम साहू को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।जगदलपुर नगर की कार्यकारिणी में दुर्गेश सिंह (डिंपू) को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें नगर स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करने और संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ डॉ. दिलेश जोशी को कार्यकारी नगर अध्यक्ष, सत्यम सोमवंशी को नगर मंत्री और राहुल पांडे (चंकी) को नगर सहमंत्री बनाया गया है।नई कार्यकारिणी की घोषणा सक्षम अध्यक्ष कुणाल चालीसगांवकर, महामंत्री ऋषि भटनागर और संभागीय अध्यक्ष भवानी प्रसाद सतपथी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से की गई।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *