ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

, , ,

बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रही पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार समेत विस्फोटक बरामद,

बीजापुर। बीजापुर में आज नक्सलियों का ऐतिहासिक सरेंडर हुआ है, 103 नक्सलियों के आत्म समर्पण के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, गंगालूर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच जबरस्त मुठभेड़ चल रही है, मुठभेड़ में एक नक्सली मार गिराया गया है, मौके से दो हथियार समेत BGL सेल और विस्फोटक बरामद हुआ है, बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के इसकी पुष्टि कर दी है। 

नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद जवानों को सर्च ऑपरेशन पर रवाना किया गया था, इसी दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक नक्सली का शव बरामद किया गया था, लगातार फोर्स में बढ़ते दबाव से अब नक्सलियों के पास छिपने के लिए जगह नहीं बची है, जिस भी इलाके में नक्सलियों की मूवमेंट हो रही है, जवानों के द्वारा उन्हें घेरकर ढेर किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मानसून खत्म होते ही नक्सल विरोधी अभियान के और तेजी लाई जाएगी। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *