कांकेर। शहर के कुछ इलाके बेहद सकरे है ऐसे में यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, उसके बाद भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आते है, आमापरा के नज़दीक मुख्य मार्ग के में संचालित एक बैंक के सामने रोजाना बेतरतीब खड़ी गाड़ियों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है और हादसों का खतरा रहता है, कई बार समझाइश के बाद भी जब लोग नहीं सुधरे तो यातायात पुलिस ने आज लापरवाह लोगों को सबक सिखाया और सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर लॉक लगा दिया, जिसके बाद सभी गाड़ियों पर चालानी कार्यवाही की गई है। शहर में मस्जिद चौक से मरीन ड्राइव तक सड़क काफी सकरी है जिसके कारण यहां ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है, यातायात पुलिस ने कई बार लोगों को वाहन सही तरह से खड़े करने की समझाइश दी है, लेकिन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे जिसके बाद आज कार्यवाही की गई है। यातायात प्रभारी दीपक साव ने बताया कि रोजाना शिकायतें मिल रही थी और कई बार समझाइश दी जा चुकी है शहर में ट्रैफिक के दबाव ज्यादा है, पुलिस व्यवस्था सुधारने की कोशिश में जुटी रहती है लेकिन आम जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।





Leave a Reply