कांकेर। बीते दो दिनों से पेट्रोल पंप में भारी भीड़ देखी जा रही है, दो दिन पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की थी कि पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल कम किया जाए, लेकिन इसका लोगो ने गलत अर्थ निकाल लिया और पेट्रोल नहीं मिलने आशंका में पेट्रोल पंप में ऐसी लाइन लगी कि 4 दिन चलने वाला स्टॉक एक दिन में खत्म हो गया और नया स्टॉक आने में कुछ वक्त लग रहा है कारण है 4 दिन का स्टॉक एक दिन में खत्म होना। इसके साथ ही पेट्रोल डीजल में दाम बढ़ने की आशंका के कारण भी पंप में पेट्रोल नहीं मिलने की खबरें सामने आ रही है।
दरअसल प्रधानमंत्री ने विश्व में चल रहे युद्ध के मौजूदा हालत को देखते हुए लोगों से अपील की थी कि पेट्रोल डीजल का व्यर्थ उपयोग न करे लेकिन लोगों ने ये मानसिकता बना ली कि देश में पेट्रोल डीजल की किल्लत हो रही है ऐसे में पेट्रोल पंप में लंबी कतार लग गई थी, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल का भाव काफी बढ़ चुका है, जिससे अब चुनावी समर खत्म होने के बाद पेट्रोल डीजल में दाम बढ़ने की भी संभावना है। लेकिन वर्तमान में newsalertcg.com की टीम ने कांकेर के कई पेट्रोल पंप पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पेट्रोल डीजल की किल्लत की बात अफवाह निकली है।





Leave a Reply