ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

50 हथियार, 10 आईईडी समेत भारी मात्रा में नक्सल डंप बरामद, बस्तर के जंगलों में दफन मौत के सामान ढूंढने दिन रात एक कर रही पुलिस

कांकेर। नक्सलवाद के खात्मे के बाद भी बस्तर के जंगलों में हथियार और गोला बारूद बरामद होने का सिलसिला जारी है, कांकेर और नारायणपुर सीमा पर एक बार फिर 50 से ज्यादा हथियार और 10 आईईडी , 50 किलो के करीब बारूद समेत  भारी मात्रा  में नक्सल सामग्री बरामद की गई है। कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने आज पूरे मामले का खुलासा किया है। 

आत्म समर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस और बीएसएफ की टीम के द्वारा लगातार जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, बता दे कि नक्सलियों ने दो साल में पुलिस के तेज हुए ऑपरेशन से भारी नुकसान को देखते हुए अपने हथियार , गोला बारूद और नगदी रकम भी जंगलों में दफन कर दिए थे। जिसे अब बरामद किया जा रहा है, कांकेर नारायणपुर सीमा पर माड़ इलाका हमेशा से नक्सलियों का सेफ जोन था यही नक्सलियों ने अपने हथियार और जरूरत के सामान छुपाए थे। पुलिस द्वारा बरामद सामान में  7.62 एसएलआर एलएमजी – 01 नग,5.56,एलएमजी – 01 नग,303 रायफल – 05 नग, सिंगलशॉट गन देशी मेड – 11 नग, बीजीएल लांचर – 08 नग, भरमार बंदूक – 05 नग, सिंगलशॉट बंदूक – 15 नग, 12 बोर देशी कट्टा – 02 नग, 315 बोर बंदूक – 01 नग, 7.65 एमएम पिस्टल – 01 नग, कुकर बम – 10 नग ,तीर बम – 01 नग ,मैग्जीन – 13 नग ,कारतूस – 469 नग ,बीजीएल सेल – 34 नग, बारूद – 46 किग्रा. ,वॉकीटाकी – 04 नग ,छोटा गैस वेल्डींग मशीन – 01 नग शामिल है ।

कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, आगे भी सूचना के आधार पर अभियान जारी रहेगा । 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *