रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से IPL बंद करने की मांग की है, पूर्ण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश में ईंधन की कमी के लगातार सामने आ रहे मामले को लेकर मजेदार पोस्ट करते हुए लिखा कि लाखों लोग रोजाना स्टेडियम पहुंच रहे है जिससे काफी पेट्रोल डीजल खर्च हो रहा है IPL बंद होने से ये खर्च बचेगा और ईंधन की बचत होगा,साथ ही विदेशी खिलाड़ियों को दिए जा रहे करोड़ों रुपए भी बचने की बात भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में लिखी है।।
इसके साथ ही हाल ही में रायगढ़ में पकड़े गए सट्टा के आरोपी के भाजपा नेताओं के साथ सामने आ रही फोटो को लेकर भी भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए लिखा कि इससे संघ के लोग भी सटोरिए बनने से बच जाएंगे।
सट्टा मामले में भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टियां आरोपी की फोटो एक दूसरे के नेताओं के साथ पोस्ट कर रही है ,भूपेश बघेल पहले भी इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर चुके है और प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी भी इस मामले में सोशल मीडिया में एक्टिव नजर आ रहे है।






Leave a Reply