कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अंतागढ़ थाना से जुड़ा नया विवाद सामने आया है,अंतागढ़ थाना प्रभारी के द्वारा पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के मामले में अंतागढ़ के पत्रकारों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है, पत्रकारों ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है अन्यथा आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
दरअसल आज अंतागढ़ के पत्रकार साथी एक मामले की कवरेज करने पहुंचे थे , पत्रकारों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने अंतागढ़ पत्रकार संघ के अध्यक्ष जावेद खान से थाने में बैठने को लेकर गलत लहजे में बात की, अंतागढ़ के पत्रकार साथियों ने बताया कि यह पहला नहीं है, इसके पहले भी कई पत्रकारों पर टीआई साहब अपने पद का धौंस दिखा चुके है। जब पानी सिर के ऊपर चला गया तो आज पत्रकारों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है, पत्रकारों ने कहा कि जब तक थाना प्रभारी को हटाया नहीं जाता धरना जारी रहेगा, मामले में कांकेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष उगेश सिन्हा ने भी अंतागढ़ के पत्रकारों के इस आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है।
इस विषय पर थाना प्रभारी का कहना है कि एक एफआईआर के मामले में कुछ पत्रकार साथी कवरेज के लिए थाने आए हुए थे,जहां पत्रकार संघ के अध्यक्ष का बैठने का तरीका मर्यादापूर्वक नहीं था उन्होंने उन्हें बस इसी बात के लिए टोका था किसी तरह का गलत व्यवहार नहीं किया गया है।





Leave a Reply