Authored by: Gaurav Shrivastava
कांकेर। नारायणपुर कांकेर सीमा पर पुलिस जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों का डम्प बरामद किया है,जिसमें लैपटॉप, बंदूकें और भी कई सामग्रियां शामिल है, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन लांच किया गया था इस दौरान यह सफलता मिली है।
कोयलीबेड़ा क्षेत्र के आलपरस-गुमचुर के मध्य जंगलों में नक्सलियों के डंप की सूचना पर टीम रवाना हुई थी इस दौरान जंगलों में नक्सलियों के द्वारा छुपाकर रखे गए ,एक लैपटॉप, एक टेब, दो 303 रायफल, राउंड 32 नग नक्सल वर्दी समेत अन्य सामग्री बरामद हुए है। नक्सलियों के डंप में लेपटॉप मिलने से अब यह भी सवाल है कि क्या इसमें नक्सलियों की कोई खुफिया जानकारी पुलिस के हाथ लग सकती है, फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामला साफ हो सकेगा कि लेपटॉप में नक्सलियों ने क्या कुछ डाटा छिपा रखा था, नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब जवानों का मिशन बस्तर के जंगलों को सुरक्षित करने का है, जिसके चलते ही लगातार ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के डंप और जंगलों में मौजूद आईईडी को नष्ट करने का कार्य किया जा रहा है।
4 माह बाद भी मिल रहे नक्सलियों के डंप
नक्सलवाद के समाप्ति की घोषणा 31 मार्च 2026 को कर दी गई है, लेकिन इसके 4 माह बाद भी नक्सलियों के डंप समान, नगदी रकम बस्तर संभाग के जंगलों से मिल रहे है,जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने बड़े पैमाने में नक्सलियों ने अपनी सामग्री स्टोर कर रखी थी।






Leave a Reply