ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

भाजपा नेता ने सड़क पर काटा केक,पुलिस और प्रशासन दोनों मौन

कांकेर। शहर के सबसे VIP मार्ग जहाँ से जिला के कलेक्टर और जिले के पुलिस कप्तान रोजाना होकर अपने दफ्तर पहुंचते है उस मार्ग को भाजपा युवा मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन मनाने भाजपा नेताओं ने बकायदा टेबल लगाकर ब्लॉक कर दिया और अपने युवा नेता का केक कटवाते हुए जमकर आतिशबाजी भी कर दी। 

मामला मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है, जब भाजपा युवा मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष हर्शल गजबिए का जन्मदिन सड़क ब्लॉक कर मनाया गया, भाजपा नेताओं ने बकायदा सड़क पर टेबल लगाकर रास्ता जाम कर दिया और अपने युवा नेता के लिए केक की लड़ी बिछा दी इसके साथ ही देर रात जमकर आतिशबाजी भी की गई। 

पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,जिसके बाद भाजपा नेताओं के इस लापरवाहीपूर्ण व्यवहार पर सवाल खड़े हो रहे है, लोग इसे सत्ता का घमंड और अनुशासनहीनता बता रहे है, हैरत की बात ये है कि इस पूरे वीडियो में भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता भी नजर आ रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस पर भी सवाल खड़े कर रहे है कि नियमों की अनदेखी कर नेता जी का जन्मदिन मनाने वाले लोगों पर आखिर कार्यवाही क्यों नहीं की गई है।।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *