ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

कांकेर जिले में नहीं थम रहा धर्मांतरण विवाद, मूल धर्म में वापसी नहीं की तो दो परिवारों को  सामान सहित गांव से निकाला

कांकेर। कांकेर जिले में धर्मांतरण विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, हाटकोंगेरा विवाद के बाद अब अंतागढ़ ब्लॉक के बर्रेबेड़ा गांव में दो धर्मांतरित परिवारों को गांव से निकाले जाने का मामला सामने से हडकम्प मच गया है, बताया जा रहा है कि दोनों परिवार को ग्रामीणों ने मूल धर्म में वापसी का दबाव बनाया था, लेकिन जब दोनों परिवार राजी नहीं हुए तो उन्हें सामान सहित गांव की सीमा से बाहर कर दिया गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तहसीलदार को मौके पर भेजा है जिनके साथ क्षेत्र के थाना प्रभारी भी मौके के लिए रवाना हुए है। 

बर्रेबेड़ा गांव के दो धर्मांतरित परिवार के कारण गांव में काफी दिनों से तनाव चल रहा था और दोनों परिवार को बैठक कर मूल धर्म में वापसी करने को कहा गया था लेकिन जब दोनों परिवार राजी नहीं हुए तो उनका गांव निकाला कर दिया गया, क्षेत्र में आज काफी बारिश भी हो रही है ऐसे में दोनों परिवार सड़क किनारे अपने समान के साथ खड़े रह गए लेकिन काफी देर तक उन्हें कोई सहारा नहीं मिला, लेकिन जैसे ही अब प्रशासन को सूचना मिली पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई है, अब देखना होगा कि आखिर मामले का क्या हल निकलता है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *