Authored by: Gaurav Shrivastava | Published: 21 September 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी त्यौहारों को लेकर छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है, शासन ने इस बार तीनों प्रमुख त्यौहार दशहरा, दीपावली और क्रिसमस में 5-5 दिनों की छुट्टी का ऐलान किया है।
दशहरा में 17 अक्तूबर से 21 अक्टूबर तक, दीपावली में 6 नवम्बर से 10 नवंबर तक और क्रिसमस में 24 दिसंबर से 28 दिसम्बर तक छुट्टी घोषित की है, इन सभी छुट्टियों में प्रदेश के सभी स्कूल, डीएड, बीएड कॉलेज बंद रहेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में इस पूरे सत्र में 15 दिन अवकाश की घोषणा की गई है।
शासन की ओर से जारी व्यवस्था राज्य की शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगी। इसके अलावा D.Ed, B.Ed और M.Ed से जुड़े शिक्षण संस्थान भी इस अवकाश कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल किए गए हैं।






Leave a Reply