Authored by: Gaurav Shrivastava | Published: 22 September 2026
कांकेर। नेशनल हाईवे 30 में बस और ट्रक की बेलगाम रफ़्तार रोजाना हादसों की वजह बन रहे है, आज शाम भी नदनमारा के पास एक तेज रफ़्तार बस ने छात्रा की स्कूटी को रौंद दिया,तेज रफ़्तार बस को अपने तरफ आता देख छात्रा का नियंत्रण बिगड़ गया और वह स्कूटी से दूर जा गिरी जिससे छात्रा की जान तो बच गई लेकिन उसे काफी चोट आई है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।
वही हादसे के बाद बस का चालक की तलाश की जा रही है, पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नेशनल हाईवे 30 में बीते कुछ दिनों में हादसे बढ़ गए है और हादसों का कारण सिर्फ तेज रफ़्तार ही रही है, कानापोड़ में 14 मवेशियों रौंदने का मामला हो या राज मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत का मामला हो सब में ही बस और ट्रक की तेज रफ़्तार ही हादसे का कारण बनी है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस यात्री बसों और भारी वाहनों के तेज रफ़्तार पर अंकुश लगाने कोई कड़ी कार्यवाही करती नजर नहीं आ रही है।
समझाईश से नहीं बनेगी बात, सख्त एक्शन की जरूरत
बीते कुछ दिनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं के देखते हुए यही लगता है कि अब समझाइश से बात नहीं बनने वाली है,अपनी टाइमिंग के चलते बस चालक बेलगाम रफ़्तार से बस दौड़ाते है,चाहे किसी की जान चली जाए इनकी टाइमिंग मिस नहीं होनी चाहिए, शहर के भीतर भी जब बसे बस स्टैंड की तरफ आती है तो इनकी रफ़्तार और भीड़ वाले इलाके में भी ओवरटेकिंग खेल चलता है, जिसकी शिकायत लगातार सामने आने के बाद भी कोई कड़ी कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले बुलंद है।






Leave a Reply