ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

भारी बारिश में बच्चों के स्कूल पहुंचने के बाद पहुंचा छुट्टी का आदेश,फिर भीगते लौटे छात्र

Authored by: Gaurav Shrivastava | Published: 25 September 2026

कांकेर।  भारी बारिश के बीच कांकेर जिला प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिले में तीन दिन से हो रही भारी बारिश के बीच 25 सितंबर को प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया,लेकिन यह आदेश काफी विलंब से जारी हुआ जिसके कारण कई स्कूल में छात्र , छात्राएं स्कूल पहुंच चुके थे और छुट्टी के आदेश स्कूल पहुंचने के बाद बच्चों को छुट्टी दी गई, जिसके बाद बच्चे बारिश में भीगते हुए घर लौटने को मजबूर हो गए। छत्तीसगढ़ कई जिलों  में तीन दिन से भारी बारिश का दौर जारी है, ऐसे में बस्तर, कोंडागांव, धमतरी जिले में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई थी, लेकिन कांकेर जिले में सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर छुट्टी की जानकारी दी गई, तब तक कई स्कूल लग चुके थे, बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे क्योंकि तिमाही परीक्षा का दौर चल रहा है, बच्चों के स्कूल पहुंचने के बाद छुट्टी का आदेश स्कूलों तक पहुंचा, जो कि इस गम्भीर स्थिति में भी बरती गई लापरवाही को दर्शाता है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है,ऐसे में कोंडागांव, धमतरी जिले में 26 सितंबर की छुट्टी का आदेश आज देर शाम ही जारी कर दिया गया है, लेकिन कांकेर में एक बार फिर संशय की स्थिति बनी हुई है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *