ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

5 साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी दो आरोपियों को उम्र कैद की सजा, घर से उठा ले गए थे आरोपी

Authored by: Gaurav Shrivastava | Published: 26 September 2026

कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 6 माह पहले घर में सो रही 5 साल की मासूम को उठा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विभा पांडेय में उम्र कैद की सजा सुनाई है। घटना मार्च 2026 की है। 

रात्रि में मासूम घर में  सोई हुई थी उसी दौरान चोरी करने की नीयत से घर में घुसे दो आरोपी अमित जैन और रोहन जैन मासूम को उठा ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, मासूम की निशानदेही पर दोनों आरोपियों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार किया था, मामले की सुनवाई के दौरान आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विभा पांडेय ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस पूरे मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस प्रतीक बनसोडे, वर्तमान थाना प्रभारी जितेंद्र साहू एवं कोतवाली स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *