ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

फिर बजेगा चुनावी बिगुल, नरहरपुर नगर पंचायत के वार्डो के आरक्षण के लिए दिन तय,

Authored by: Gaurav Shrivastava | Published: 30 September 2026

कांकेर। नगर पंचायत नरहरपुर के आगामी चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है, नरहरपुर नगर पंचायत के चुनाव के लिए वार्डो के आरक्षण का दिन तय कर दिया गया है,जिला पंचायत के सभा कक्ष में 14 अक्टूबर को वार्डो का आरक्षण होगा। कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  सरस्वती बंजारे को नोडल अधिकारी तथा नगर पंचायत नरहरपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी  रोशन सिंह ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

नगर पंचायत नरहरपुर के 15 वार्डों का आरक्षण छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के तहत विहित प्राधिकारी द्वारा किया जाना है। नरहरपुर नगर पंचायत के लिए वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कलेक्टर ने नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे नगर पंचायत नरहरपुर के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही निर्धारित तिथि एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *