कांकेर। यातयात पुलिस ने इन दिनों एक्शन मोड पर है, बसों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद अब मॉडिफाइड साइलेंसर पर जिले भर में ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है, जिले भर में 75 साइलेंसर जब्त कर सभी पर आज बुलडोजर चलवाकर नष्ट किया गया साथ ही लोगो को हिदायत दी गई है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले साइलेंसर का उपयोग ना करे अन्यथा इसी तरह कार्यवाही की जाएगी।
शहर के बायपास मार्ग पर आज एडिशनल एसपी योगेश साहू की मौजूदगी में यातायात पुलिस ने 75 साइलेंसर पर बुलडोजर चलवाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त संदेश दिया है। एडिशनल एसपी योगेश साहू ने कहा कि जिले भर में साइलेंसर को लेकर काफी शिकायतें थी , जिसके बाद यातायात पुलिस ने एक माह में 75 साइलेंसर जब्त कर उन्हें आज नष्ट किया है, उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने एक मोबाइल नंबर 9479192979 जारी किया है, जिस पर नियमों का उल्लंघन करने वालों की जानकारी या फोटो भेजा जा सकता है और यातायात पुलिस इस पर तत्काल कार्यवाही करेगी। यातायात प्रभारी दीपक साव ने बताया कि जिले भर में लगातार कार्यवाही जारी है यातायात नियमों की अनदेखी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





Leave a Reply