ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

नियमतीकरण और सम्मान की लड़ाई पर उतरे जी राम जी के तकनीकी सहायक, 15 दिन में वादे पूरे करने वाली सरकार क्यों भूली,पूछ रहे सवाल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की अहम कड़ी माने जाने वाले तकनीकी सहायक संघ तीन दिवसीय हड़ताल पर है, दो दिवसीय जिला स्तरीय हड़ताल के बाद कल रायपुर में राज्य स्तरीय आंदोलन करने जा रहे है। 

तकनीकी सहायक संघ का कहना है कि उनका कार्य नियमित कर्मचारियों की तरह ही है कई क्षेत्रों में उन्हें नियमित कर्मचारियों से अधिक कार्य करना पड़ता है लेकिन सरकार लगातार उनके साथ वादा खिलाफी कर रही है, भाजपा ने सत्ता में आने के पहले अपने घोषणा पत्र ने सरकार में आते ही 15 दिनों में नियमित करने का वादा किया था लेकिन आज सरकार को 3 साल से अधिक हो चुके है सरकार अपना वादा भूल बैठी है जिसे याद दिलाने तकनीकी सहायक संघ ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है,  तकनीकी सहायक संघ के जिला प्रवक्ता मनीष देवांगन  ने कहा कि सरकार से हमारी तीन मांगे है जिसमें नियमतीकरण प्रमुख है, जब तक सरकार नियमित नहीं कर देती तब तक पंचायत सचिवों की तरह तकनीकी सहायकों को भी पंचायत नियमावली में शामिल किया जाना चाहिए साथ ही सेवा सुरक्षा पालिसी लागू किया जाना चाहिए ताकि किसी को भी नौकरी से ना निकाला जा सके। तकनीकी सहायक ममता भू आर्य ने कहा कि तकनीकी सहायकों का काम काफी मुश्किल भरा होता है कई बार महीनों तक वेतन नहीं मिलता है  जिससे घर चलाने में दिक्कत आती है, कई लोगों की नौकरी 30 किलोमीटर की दूरी पर है जिससे काफी तकलीफ उठानी पड़ती है, इसलिए सरकार की अब अपने वादे को पूरा करना चाहिए।

15 अक्टूबर को रायपुर में आंदोलन 

तकनीकी सहायक संघ 15 अक्टूबर को सरकार को वादा याद दिलाने रायपुर में बड़ा आन्दोलन करने जा रही है, बता दे कि कांकेर जिले में 52 जबकि प्रदेश भर में 1263 तकनीकी सहायक हड़ताल पर है और सरकार की उनका वादा याद दिलाने में जुटे हुए है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *