ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , , ,

कोरबा के बहुचर्चित गैंग रेप और तिहरे हत्याकांड को सुलझाने वाले एएसपी योगेश साहू को मिला केंद्रीय गृहमंत्री  पदक

कांकेर। कांकेर में पदस्थ एएसपी योगेश साहू को केंद्रीय गृहमंत्री पदक 2026 का सम्मान मिला है,योगेश साहू को यह सम्मान कोरबा में पदस्थापना के दौरान बहुचर्चित गैंग रेप और तिहरे हत्याकांड की घटना को गंभीरता से लेकर 24 घंटे के अंदर सुलझाने और 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मिला है। 

2021 में योगेश साहू कोरबा में नगर पुलिस अधीक्षक ने पद पर पदस्थ थे, उस दौरान लेमरू थानाक्षेत्र में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवार के   एक ढाई साल की मासूम समेत 3 लोगों की हत्या की गई थी एवं 16 वर्षीय किशोरी से गैंग रेप भी हुआ था जिसकी भी हत्या कर दी गई थी,मामले की सूचना पर अपनी टीम के साथ पहुंचे एएसपी योगेश साहू ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और 24 दिन के भीतर न्यायालय ने चार्टशीट दाखिल कर आरोपियों को सजा दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, इस गंभीर मामले में न्यायलय ने 5 आरोपियों को फांसी की सजा और एक को आखिरी सांस तक जेल में रखने की सजा सुनाया था। वर्तमान में योगेश साहू कांकेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ है। 

किन्हे मिलता है केंद्रीय गृहमंत्री पदक 

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान करने, उच्च पेशेवर मानकों को प्रोत्साहित करने तथा कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ प्रदान किया जाता है। इस पदक के अंतर्गत ऑपरेशन, अनुसंधान, खुफिया सेवा एवं फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। पदक की घोषणा प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *