ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

चुनाव प्रचार के  अंतिम दिन  दोनों पार्टियों का शक्ति प्रदर्शन, हजारों की भीड़ लेकर रोड शो करने निकले दोनो अध्यक्ष प्रत्याशी

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। नगर पालिका चुनाव का शोरगुल आज थम जाएगा. नामांकन दाखिले के बाद दोनों ही राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर कर अपने पक्ष में वोट मांग रहे है. प्रचार के अंतिम दिवस दोनों ही पार्टी के अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों ने शहर में ताकत झोंकी. दोनों पार्टी के प्रत्याशियों ने सड़क में उतर कर अपने पक्ष में वोट देने जनता से अपील की है. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है. चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के 10 वर्षों के कार्यकाल और विकास को लेकर जनता का समर्थन मिलने की बात कही तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी अरुण कौशिक ने कांग्रेस के कार्यकाल को खत्म कर विकास और शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर चुनावी मैदान में उतरने की बात कही है.

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *