ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

धान से भरी ट्रक ने स्कूटी को मारी ठोकर ,शिक्षिका की मौत, पिता गंभीर,

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रफ्तार के  कहर ने एक बार फिर  से एक जान ले ली है। पखांजूर इलाके में मटोली में धान से भरी ट्रक ने स्कूटी सवार पिता पुत्री को जबरदस्त ठोकर मार दी जिसमें पुत्री की मौके पर मौत हो गई है जबकि पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, 

पिता-पुत्री बाइक में सवार होकर अपने गांवर पीव्ही 29 की तरफ जा रहे थे तभी धान लेकर आ रही ट्रक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी जिससे अतिथि शिक्षक के रूप में क्षेत्र में सेवा दे रही शिक्षिका तुलसी बढ़ाई की मौके पर मौत हो गई ,जबकि उनके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है, हादसे के बाद मृतिका के गांव में मातम पसर गया है, वही क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *