ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

रफ्तार का कहर ,प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस और स्कॉर्पियो मे भिड़ंत, 1 की मौत 7 घायल 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। नेशनल हाइव 30 में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की जान चली गई तो वही 7 लोग घायल हो गए है, सभी घायलों को इलाज के लिए चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। 

बताया जा रहा है कि ट्रैवलर बस से  आंध्र प्रदेश का रहने वाला  परिवार प्रयागराज से लौट रहा था, तभी तारसगांव के पास कांकेर की तरफ से जा रही स्कॉर्पियो से बस की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि 7 लोग घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को चारामा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहा उनका इलाज जारी है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *