ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

हटकुल नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश ,मौके पर पहुंची पुलिस 

कांकेर। जिला मुख्यालय से सटे सिंगारभाट गांव के हटकुल नदी में अज्ञात युवक का शव मिला है, युवक की लाश को नदी में देख ग्रामीणों से सूचना पुलिस को दी थी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत हादसा या हत्या ये पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पूरा मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है। 

आज सुबह ग्रामीणों ने हटकुल नदी में एक युवक का शव बहते देख पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला है, युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल भेजा जाएगा जहां शव का पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *