ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

सुकमा जिले का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन,  16 नक्सली ढेर,AK 47, इंसास, SLR बरामद,मुठभेड़ अभी भी जारी, 

Authored by: Gaurav Shrivastava

सुकमा। नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है, सुबह से जारी भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है, वही मौके से AK 47, इंसास, SLR समेत कई ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए है। मुठभेड़ अभी भी जारी है, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। 

सुकमा के गोगुंडा की पहाड़ी में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर डीआरजी , सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ऑपरेशन पर निकली थी जहां आज सुबह करीब 8 बजे जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ है, लगातार जारी गोलीबारी में जवानों ने 16 नक्सली ढेर कर दिए है, बताया जा रहा है कि नक्सलियों के एक बड़े लीडर की मौजूदगी की सूचना पर यह ऑपरेशन लांच किया गया था। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *