ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

रफ्तार का कहर, पूल के रेलिंग से टकराई कार आग के गोले में हुई तब्दील, 4 युवकों की दर्दनाक मौत

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। नेशनल हाईवे 30में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हुआ है, हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है, जबकि 2 युवक घायल है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा रात करीब 1 बजे आतुर गांव पूल पर हुआ है। 

बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर कार से 6 युवक मूरवैंड से कांकेर की तरफ आ रहे थे,आतुर गांव के पास पूल निर्माण के कारण लंबे से सड़क डायवर्ट की गईं है, तेज रफ्तार की वजह से चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और कार पूल के रेलिंग से जा टकराई, हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई, दो युवक किसी तरह कार से बाहर आ गए ,लेकिन 4 युवक कार में ही फंसे रह गए और बुरी तरह जलने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही देर रात ही कांकेर पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची थी जिसने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद है और शवों को निकालकर जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।  एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि 4 युवकों की मौत हुई है, जबकि 2 घायल युवको का इलाज जारी है। घायल युवकों से पूछताछ के बाद घटना को लेकर और खुलासे हो पाएंगे।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *