Authored by: Gaurav Shrivastava
बस्तर। नक्सलवाद के खात्मे के लिए जारी ऑपरेशन की दहशत नक्सल संगठन पर साफ देखी जा रही है, शीर्ष नक्सल नेता बसव राजू उर्फ केशव के गार्ड सोनू हेमला समेत 50 नक्सलियों ने बीजापुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के सामने हथियार डाल दिए है।
आत्म समर्पण करने वाले 50 नक्सलियों पर 68 लाख का ईनाम घोषित है। जिसमें 6 नक्सलियों पर 8 -8 लाख , 3 नक्सलियों पर 5 -5 लाख और 4 नक्सलियों पर 2-2 लाख का ईनाम था।
बस्तर संभाग में लगातार एनकाउंटर से नक्सल संगठन में भगदड़ जैसी स्थिति है, सबसे ज्यादा एनकाउंटर बीजापुर में ही हो रहे है, इसके अलावा बस्तर के अन्य जिले सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर में भी लगातार जवान नक्सलियों का खात्मा कर रहे है जिन इलाकों को कभी नक्सलियों का कोर इलाका कहा जाता था वहां अब जवानों का कब्जा है और लगातार जवान नक्सलियों का खात्मा कर रहे है, जिससे भयभीत नक्सली अब सरेंडर की राह पकड़ रहे है, बीते 15 माह में नक्सलियों के कई टॉप लीडर मारे जा चुके है ,शेष बचे लीडर भी खुद ये बात स्वीकार कर चुके है कि बस्तर के जंगल में अब कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं है,जिसका खुलासा दंतेवाड़ा मुठभेड़ के दौरान मिले एक पत्र से हुआ था, जिसके बाद समर्पण की झड़ी लगने की पूरी संभावना थी और ऐसा होता भी नजर आ रहा है।






Leave a Reply