ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

नेशनल हाईवे 30 में भीषण सड़क हादसा,एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। नेशनल हाईवे 30 में गुरुवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है, दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसा कांकेर कोतवाली क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास हुआ है। घायलों को कांकेर मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे है जो कि चारामा क्षेत्र के उड़कुड़ा गांव से शादी में शामिल होने चिवराज़ गांव आए थे जहां से वापसी के दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ है। 

दुर्घटना में कार के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार उड़कुड़ा का नेताम परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने कांकेर ब्लॉक के चिवराज़ गांव आया हुआ था जहां से वापसी के दौरान उनकी कार की भिड़ंत सामने से आ रही कार से हो गई, हादसे में नेताम  परिवार के 6 लोगों को दर्दनाक मौत हो गई है, जिसमें 3 महिला एक मासूम और 2 पुरुष शामिल है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस कप्तान  निखिल राखेचा समेत पुलिस के आला अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है। एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। देर रात घटना की खबर बाहर आते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मेडिकल कालेज में जुट गई थी। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *