ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

11 नग कछुआ के साथ आरोपी गिरफ्तार, बेचने की फिराक में कर रहा था ग्राहक की तलाश, उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा

सूरज विश्वास 

पखांजूर।  पखांजूर क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जल जीव कछुआ को बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने दबिश देकर पकड़ा है, जिसके पास से 11 नग कछुआ बरामद किया गया है, वन अमले ने आरोपी युवक के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण  अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

वन विभाग को सूचना मिली थी कि पखांजूर क्षेत्र के पी व्ही 124 के बाजार में दीपाकांर राय नाम का युवक बोरे में कछुआ लेकर आया है और बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है जिस पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर युवक को पकड़ा ,जिसके पास से 11नग कछुआ बरामद किया गया, युवक के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत् मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक ने कछुआ कहा से लाया था इस पर जांच की जा रही है। 

कछुआ को खरीदना बेचना, घर में पालना भी अपराध 

जल जीव कछुआ की खरीदी बिक्री करना , उसे घर में पालना भी अपराध है, वन विभाग के अनुसार यदि किसी को कछुआ मिलता है तो उसे घर में पालने के बजाय सुरक्षित वन विभाग को सौंपना चाहिए, कछुआ की खरीदी बिक्री या उसे घर में पालने को लेकर सख्त कानून है, जिसमें जेल की सजा के अलावा भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *