ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

, , ,

नक्सलियों की एक और  साजिश नाकाम, 9 आईईडी बरामद, ऑपरेशन तेज

कांकेर। कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने बड़ी साजिश रची थी लेकिन जवानों की सतर्कता से नक्सलियों ने नापाक मंसूबे नाकाम हो गए है, जवानों ने कल्पर और मोदेमरका से 9 नग आईईडी बरामद की है। जिसे जवानों ने मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में फटाखे , इलेक्ट्रिक वायर समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैमामला छोटे बेतिया थानाक्षेत्र का है। 

नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त पर रवाना हुई थी, इसी दौरान मोदेमरका के नदी के किनारे नक्सलियों के द्वारा आईईडी प्लांट किए जाने की सूचना पर जवानों ने सावधानी से सर्च ऑपरेशन चलाया और मौके से 3 नग आईईडी बरामद की, जिसे मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया, इसके बाद सर्चिंग के दौरान कल्पर के जंगलों में भी जवानों ने 5- 5 किलो की 6 नग आईईडी बरामद की है, जिसे भी निष्क्रिय कर दिया गया है। विदित हो कि कल्पर के जंगलों में ही 2024 में जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। जिले में लगातार जारी नक्सल विरोधी अभियान से नक्सलियों का भारी नुकसान उठाना पड़ा है, नक्सलियों के अधिकाशं बड़े लीडर या तो मारे जा चुके है या सरेंडर कर चुके है, पुलिस के अनुसार इलाके में 20 से 25 नक्सलियों की एक टीम मौजूद है, जिनकी तलाश में लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे है, घटती साख से बौखलाए नक्सली जवानों को निशाना बनाने आईईडी का सहारा ले रहे है, लेकिन जवानों की सतर्कता के आगे नक्सली नाकाम साबित हुए है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *